ईंट भट्ठे पर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत छह घायल
Mar 03, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
भगवानपुर, संवाददाता। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सू

भगवानपुर, संवाददाता। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों की महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बेडपुर के एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य चल रहा था। काम के दौरान दो पक्षों के बीच कार्य को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से मुस्कान, आमना और लियाकत निवासी पीलीभीत थाना समगड़ी, उत्तर प्रदेश घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



