दो पक्षों में मारपीट, दी तहरीर
रुड़की। महिला काव्य मंच की रुड़की इकाई की शनिवार शाम को मासिक काव्य गोष्ठी नगर के एक होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शीर्षक “रुक नहीं सकती हूं मैं

एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसके व बेटों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर थाने के दरोगा विजेंद्र चौहान ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव ईश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की छह मार्च को शादी थी। बारात में आए कुछ लोगों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उन्होंने उसके व बेटों के साथ मारपीट की। वहीं, डूंगरपुर गांव निवासी ग्रामीण ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस दोनों की तहरीर पर जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


