Roorki News: रातभर बिजली गुल रहने से लंढौरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: लंढौरा में, पांच गांवों के लोगों ने गर्मी में कई घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार रात में बिजली काटी जा रही है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।

Roorki News: रातभर बिजली गुल रहने से लंढौरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। लंबे समय तक बिजली कटौती को लेकर पांच गांव के लोगों ने हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि भरी गर्मी में रात में कई बार लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। बाद में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया। गाधारोणा, नगला इमरती, शिकारपुर हज्जरपुर, जैनपुर झंझेड़ी, भगवानपुर चंदनपुर के लोगों ने गुरुवार देर रात बिजली कटौती को लेकर लंढौरा बिजलीघर पर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच रात में कई घंटे की कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: रातभर बिजली गुल रहने से लंढौरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा