टूटी सड़क से आमजन परेशान, नहीं सुन रहे जिम्मेदार

Feb 10, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर चोटें आ रही हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांवों में आवाजाही में कठिनाई हो रही है, और लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।

टूटी सड़क से आमजन परेशान, नहीं सुन रहे जिम्मेदार

शासन-प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लक्सर विकासखंड की तीन ग्राम पंचायत को झेलना पड़ रहा है। वजह यह हैं कि मुख्य मार्ग से लेकर गांव के बीच से गुजरने वाली सड़कों में गड्ढे पड़े हैं। जिस पर आवाजाही करते समय ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तहसील मुख्यालय पर भी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने तत्काल सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। लक्सर विकासखंड के महाराजपुर कला, महाराजपुर खुर्द और गंगदासपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे बन गए हैं। बजरी उखड़ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क टूटने की वजह से कई बाहर ग्रामीण भी गिरकर घायल हो जाते हैं। राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से ही गांव में अंदर जा रही सड़क उबड़ खाबड़ हो रही है। सड़क टूटने की वजह से उस पर दोपहिया वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि जब भी कोई चौपहिया वाहन रास्ते से गुजरता है तो धूल का गुब्बार उठ जाता है। जिसकी वजह से पीछे से जा रहे राहगीरों को परेशानी होती है। उनका कहना था कि सड़क पर बजरी उखड़ रही है। जिस पर दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कई दिन पहले बाइक सवार एक दम्पति सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी सड़कों पर बने गड्डों कि वजह से बेहद परेशान हैं। लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने इस बाबत कई बार तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर भी सड़क का निर्माण कराए जाने के बाबत शिकायत की है, लेकिन कोई शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आ जाते हैं। लेकिन ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। उन्होंने तत्काल टूटी सड़क का निर्माण कराई जाने की मांग अधिकारियों से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।