अवैध खनन पर रोक लगाने की जॉइंट मजिस्ट्रेट से की मांग
महमूदपुर नदी में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने अवैध खनन रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है और बरसात में गांवों को नुकसान की आशंका है।

कलियर, संवाददाता। महमूदपुर नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन से क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिरान कलियर के महमूदपुर निवासी जिल्लु नम्बरदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर बताया कि महमूदपुर नदी में दिन-रात अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। रात के समय डंपर लगाकर नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। कई बार मना करने के बावजूद खनन माफिया बाज नही आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
पत्र में बताया कि अवैध खनन के चलते नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आसपास के गांवों में भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है। साथ ही खेतों की उपजाऊ भूमि के कटाव का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। इससे शासन-प्रशासन को भी राजस्व की क्षति हो रही है। उन्होंने मांग की है कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि नदी और आसपास के गांवों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए तहसीदार और थाना प्रभारी को जांच कर कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




