अतिक्रमण वाली सूची में प्रधान के ससुर का नाम
लंढौरा। नगला इमरती निवासी व्यक्ति ने अतिक्रमण वाली सूची में ग्राम प्रधान ससुर का नाम होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएम और जिला पंचायत राज अधिक

लंढौरा। नगला इमरती निवासी सुनील त्यागी ने डीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकयती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि गांव में रास्ते की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर पक्के निर्माण कर रखे हैं। कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने गांव में रास्ते और तालाबों की भूमि की पैमाइश की थी। बताया कि कार्रवाई के दौरान सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर पक्का निर्माण करने वाले 115 लोगों की सूची तैयार कर डीएम को भेजी गई थी। आरोप है कि कब्जा धारकों की सूची में प्रधान के ससुर का नाम अंकित है। शिकायतकर्ता ने जांच कर प्रधान के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


