किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीक्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पड़ोसी गांव के युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


