ग्राहकों से गुलजार हुआ लक्सर का बाजार
Mar 02, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर में होली पर्व पर बाजार में जबरदस्त रौनक रही। ग्राहक खरीदारी के लिए उमड़ पड़े, जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। सड़कों पर अबीर-गुलाल, मिठाई, कपड़े और परचून की दुकानें सजी थीं। बाजार होली के रंगों में रंगा नजर आया और सभी के सिर पर होली की मस्ती चढ़ी हुई थी।

लक्सर, संवाददाता। होली पर्व पर बाजार में जबरदस्त रौनक दिखाई दी। सोमवार को ग्राहकों से बाजार गुलजार रहा। लोग खरीदारी करते नजर आए। महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक साथ बाजार में दिखे। अबीर-गुलाल सड़कों के किनारे खुले में बेचा जा रहा है। मिठाई, कपड़ा और परचून की दुकानें जगह-जगह सजी हुई हैं। ग्राहक भी बाजार में उमड़ पड़े हैं और दुकानों पर खरीदारी शुरू कर दी है। होली की मस्ती सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। पूरा बाजार होली के रंग में रंगा नजर आया। खोवा, मेवा, मिष्ठान, नमकीन के अलावा विभिन्न पकवानों के सामान से लोगों के झोले भरे नजर आए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



