अफजल मंगलौरी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान
उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे अफजल मंगलौरीउत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे अफजल मंगलौरीउत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे अफजल मंगलौरी

देहरादून में 30 मार्च को सीएम अंतरराष्ट्रीय शायर एवं राज्य उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न भाषाओं के लेखकों और साहित्यकारों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक मायावती ढकरियाल के अनुसार, उर्दू भाषा में दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए अफजल मंगलौरी को उनवान चिश्ती पुरस्कार के अंतर्गत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान में 1.51 लाख रुपये, सम्मान पत्र, एवार्ड और अंगवस्त्र शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं भाषा मंत्री खजान दास करेंगे। अफजल मंगलौरी पिछले 45 वर्षों से साहित्य सेवा में सक्रिय हैं।
हिंदी और उर्दू में उनकी 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें तीन काव्य संग्रह भी शामिल हैं। उन्हें देश-विदेश में अब तक 260 से अधिक साहित्यिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। खास बात यह है कि वे जनपद हरिद्वार के पहले कवि हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


