उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 433 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 433 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा,उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 433 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा -जिले में 87 क

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 433 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन इंटरमीडिएट का ड्राइंग एंड पेंटिंग का पेपर हुआ। जिसमें जिले में 433 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। हालांकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे से पहले उपस्थिति देनी थी। पहले दिन जिले के 87 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।