Roorki News: ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: तिरंगा यात्रा के दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन

Roorki News: ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति और अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने शुक्रवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिल कर क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण, आवागमन के लिए रास्ते और समिति के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार की मांग की। ढंडेरा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ढंडेरा के पश्चिमी केबिन के रेलवे फाटक संख्या 512-सी पर फरवरी 2013 में स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके साथ ही पूर्वी केबिन से पश्चिमी केबिन तक आमजन के आवागमन के लिए 30 फुट चौड़ा रास्ता बनाने की मांग रखी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन