Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsUttam Singh Negi Transferred to Roorkee Municipal Corporation as Senior Tax Assessment and Revenue Officer
उत्तम सिंह नेगी का रुड़की निगम में स्थानांतरण
रुड़की, संवाददाता। नगर पालिका डोईवाला में तैनात अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी का स्थानांतरण नगर निगम रुड़की में कर दिया गया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीMon, 18 Aug 2025 07:23 PM

नगर पालिका डोईवाला में तैनात अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी का स्थानांतरण नगर निगम रुड़की में कर दिया गया है। उनका स्थानांतरण शासन ने नगर निगम रुड़की में वरिष्ठ कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी के पद पर किया है। हालांकि, नगर निगम रुड़की में इस पर वर्तमान में एसपी गुप्ता तैनात हैं। उत्तम सिंह नेगी के आने से वरिष्ठ कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी पद पर दो अधिकारी तैनात हो गए है। उत्तम सिंह नेगी इससे पहले भी नगर निगम रुड़की में सहायक नगर आयुक्त के पद का कार्यभार देख चुके है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




