किसानों को आज से गोदामों में मिलेगी खाद
फोटो समाचार,फोटो समाचार, लक्सर, संवाददाता। बसंत कालीन गन्ने की बुवाई के क्षेत्रीय किसानों को और खाद के लिए बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा।

बसंत कालीन गन्ने की बुआई के क्षेत्रीय किसानों को और खाद के लिए बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा। गन्ना समिति व उससे जुड़े गोदामों बुधवार की सुबह पर्याप्त यूरिया खाद पहुंच चुकी है। सचिव ने बताया है कि गोदामों पर से किसानों को खाद गुरुवार से वितरित की जाएगी। इस समय किसानों द्वारा बसंत कालीन गन्ने की बुआई में खाद डालना है। जिसके चलते किसानों को यूरिया खाद की बेहद ज्यादा जरूरत है, लेकिन गन्ना समिति लक्सर व उससे जुड़े गोदामों पर कुछ दिनों से यूरिया खाद नहीं पहुंच पा रही थी। जिसकी वजह से गन्ना समिति से जुड़े लगभग 50 हजार से अधिक किसानों को खाद के परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बुधवार को लक्सर गन्ना विकास समिति के अलावा उससे जुड़े गोदाम पर यूरिया खाद पहुंच गई है। लक्सर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि लक्सर गन्ना विकास समिति व उससे जुड़े गोदामों पर लगभग 10 हजार यूरिया खाद के लिए डिमांड भेजी गई थी। बताया कि बुधवार से खाद आना शुरू हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


