ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीशहरी विकास मंत्री ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया

शहरी विकास मंत्री ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया

लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। बीटी गंज में पार्टी के मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के पास विकास करने की सोच है। उन्होंने कहा कि...

शहरी विकास मंत्री ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 10 Nov 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के नगर के विकास को लेकर विजन बताया। साथ ही लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। बीटी गंज में पार्टी के मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के पास विकास करने की सोच है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी होंगे, कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया और उनकी आस्था बदल गई होगी वह जनता के बीच गए। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पास रुड़की की व्यवस्था सुधारने का विजन भाव, इच्छा, शक्ति संकल्प है। कहा कि रुड़की में निगम की जमीन पर कई लोगों की नजर रही। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी विनय रोहेला, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चधरी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, चन्द्रशेखर भट्टेवाला, सुबोध राकेश ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र के विकास को बनाई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार नरेन्द्र सिंह, सुशील त्यागी, दीपक मित्तल, डॉ. सौरभ गुप्ता, सरदार सुरजीत सिंह चंधोक, श्यावीर सैनी, डॉ. कल्पना सैनी, सुनील सहानी, अरविन्द गौतम, धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें