तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

सुल्तानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो तमंचे के साथ था। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ा और उसकी तलाशी में एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी का नाम हिमांशु है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

सुल्तानपुर। पुलिस ने एक उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी घटना को देने की फिराक में घूम रहा था। शुक्रवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस लक्सर हरिद्वार मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ करने का प्रयास किया तो भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हिमांशु निवासी भागूवाला, थाना मंडावली जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है।

उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।