कभी बारिश-कभी धूप से किसान परेशान, गेहूं कटाई पर असर

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में पिछले कई दिनों से मौसम में आए उतार-चढ़ाव ने किसानों को परेशान कर दिया है। तेज धूप और अचानक बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुँचाया है। कटाई और भंडारण में कठिनाइयाँ आ रही हैं। हालांकि, हाल के दिनों में मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली है और गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।

कभी बारिश-कभी धूप से किसान परेशान, गेहूं कटाई पर असर

रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और हवा के साथ बदले मौसम ने खासकर गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। किसानों को अपनी तैयार फसल की कटाई और भंडारण को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले आई तेज हवा और बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया था। कई जगहों पर गेहूं की फसल झुक गई, जिससे कटाई में दिक्कतें बढ़ गईं। इसके बाद पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने और धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली और तेजी से गेहूं की कटाई में जुट गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।