हजरत अली की यौमे शहादत पर सामूहिक रोजा इफ्तार कर एकता और भाईचारे का दिया संदेश
पिरान कलियर शरीफ में हजरत अली की यौमे शहादत पर सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और सूफी संतों ने भाग लिया। आयोजक शाह खालिद मियां अंजार साबरी ने बताया कि यह पार्टी समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।

कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर शरीफ में शाह नन्हे मियां साबरी के निवास पर इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली की यौमे शहादत के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी आय। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, राजनेताओं और सूफी संतों ने भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार कार्यक्रम के संयोजक शाह खालिद मियां अंजार साबरी ने बताया कि हजरत साबिर पाक के दरबार में सभी धर्मों के लोग आकर अपनी अकीदत पेश करते हैं और मुरादें पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21वीं रमजान को हजरत अली की यौमे शहादत के मौके पर यह इफ्तार पार्टी उनके बुजुर्गों की परंपरा के अनुसार आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


