ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमहिला से पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध और देवर ने किया दुष्कर्म

महिला से पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध और देवर ने किया दुष्कर्म

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दर्ज किया मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दर्ज किया मुकदमा दहेज में कार और दस लाख रुपये नहीं लाने पर मारपीट कर...

महिला से पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध और देवर ने किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 20 Apr 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला से पति ने अप्राकृतिक संबध बनाए। आरोप है कि कमरे में जबरन घुसकर देवर ने भी दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर संग ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दस साल पूर्व जलालपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज से खुश नहीं था। दहेज में कार और दस लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। उत्पीड़न की शिकायत मायके में की तो उन्होंने दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि उसके बाद भी ससुरालियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि दहेज नहीं लाने से गुस्साए पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। बढ़ते उत्पीड़न को लेकर पति से अलग सोने लगी। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर देवर ने कई बार उससे छेड़छाड़ की। आठ अप्रैल को कमरे में अकेला पाकर देवर अंदर घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना के अगले दिन ससुरालियों को देवर की करतूत बताई तो उन्होंने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। क्षेत्रवासियों ने मामले की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि ससुरालियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर मायके पक्ष के लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि जलालपुर निवासी पति मुकर्रम पर अप्राकृतिक संबंध, देवर मुसर्रफ पर दुष्कर्म और जेठ अकर्रम, सास नूरी और ननंद सितारा पर दहेज उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें