डिफेंस कॉलोनी में विधायक उमेश कुमार का भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की की डिफेंस कॉलोनी में विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा का स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। विधायक दंपति ने पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों से मुलाकात की।

डिफेंस कॉलोनी में विधायक उमेश कुमार का भव्य स्वागत

रुड़की, संवाददाता। रुड़की की डिफेंस कॉलोनी में खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा का स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। देव एन्क्लेव, डिफेंस कॉलोनी, राजबिहार और कर्नल एन्क्लेव क्षेत्रों में सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी पहुंचने पर विधायक दंपति ने सबसे पहले भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।