त्यागी समाज मेधावियों और बुजुर्गों को सम्मानित करेगा
रुड़की नगर क्षेत्र के त्यागी समाज के 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, विभिन्न व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त पास...
त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की ओर से मेधावी बच्चों और बुजुर्गों का सम्मान समारोह चौदह अप्रैल को किया जाएगा। समिति की कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली रोड पर हुई। बैठक में तय किया गया कि रुड़की नगर क्षेत्र के त्यागी समाज के 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, विभिन्न व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त पास करने वाले छात्र-छात्राओं और अस्सी वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम चौदह अप्रैल को शाम तीन बजे से बीएसएएम इंटर कॉलेज के हॉल में होगा। छात्र-छात्राओं के अंक पत्र पांच अप्रैल तक एकत्र किए जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष नवीन त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, जेडी त्यागी, नवीन त्यागी, ब्रजेश त्यागी एडवोकेट, ब्रजेश त्यागी फौजी, श्याम कुमार त्यागी, बालिष्टर भान त्यागी, मुनेश त्यागी गुरुदत्त त्यागी, ईश्वर दत्त त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, आदेश त्यागी, अनुराग त्यागी, अशोक त्यागी, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।
