अनियंत्रित होकर नाले में पलटी कार, रुड़की के दो युवकों की दर्दनाक मौत
देर रात देवबंद से शादी समारोह से रुड़की लौट रहे थे दोनों युवक,देर रात देवबंद से शादी समारोह से रुड़की लौट रहे थे दोनों युवक क्रेन की मदद से नाले से नि
गंगनहर पटरी मार्ग पर शनिवार की तड़के शादी देवबंद में समारोह से रुड़की लौट रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा पलटी। इससे कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की के राजेंद्रनगर निवासी 35 वर्षीय अमन त्यागी और गणेशपुर निवासी 38 वर्षीय सचिन धीमान एक शादी समरोह में देवबंद गए हुए थे। शनिवार तड़के जब वे अपनी कार से वापस रुड़की लौट रहे थे, तभी गंगनहर पटरी पर राणा फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


