भगवानपुर में फैक्ट्री से कॉपर चोरी करते दो श्रमिक पकड़े
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीभगवानपुर में लखेश्वरी स्थित एक फैक्ट्री से दो श्रमिक कॉपर चुराते हुए पकड़े गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। श्रमिक खाना लाने के टिफिन में कॉपर और ट्रांसफार्मर चुराने का प्रयास कर रहे थे।
भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र लखेश्वरी स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर चोरी कर ले जा रहे दो श्रमिकों को फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के एडमिन मैनेजर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत दो श्रमिक बुधवार देर शाम खाने के टिफिन में कॉपर भरकर और छोटे-बड़े दो ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


