नारसन में दो मंजिला मकान की छत गिरी
तेज बारिश से रविवार रात नारसन कलां निवासी रणवीर के दो मंजिले मकान की छत गिर गई। छत गिरने से कमरे में रखा हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले ही दूसरे कमरे में...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 13 Aug 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें
तेज बारिश से रविवार रात नारसन कलां निवासी रणवीर के दो मंजिले मकान की छत गिर गई। छत गिरने से कमरे में रखा हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले ही दूसरे कमरे में चले गए थे।
रणवीर ने बताया कि रविवार देर रात तेज बारिश में उसके ऊपर के कमरे की छत गिर गई। तेज धमाके के साथ गिरी छत के मलबे ने उसके नीचे बने हुए कमरे की छत को भी तोड़ दिया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग कमरे की छत टपकने के कारण दूसरे कमरे में चले गए थे। छत गिरने से उसके कमरे में रखा हुआ टीवी, डबल बेड और अन्य कीमती सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।