ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपारिवारिक विवाद में दो गुट भिड़े

पारिवारिक विवाद में दो गुट भिड़े

रुड़की। पारिवारिक विवाद में दो गुट आपस में भिड़ बैठे। मामला घर पर नहीं सुलझा तो दोनों गुट कोतवाली पहुंच गए। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी युवक का सहारनपुर की युवती से 2018 में विवाह...

पारिवारिक विवाद में दो गुट भिड़े
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 13 Jul 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पारिवारिक विवाद में दो गुट आपस में भिड़ बैठे। मामला घर पर नहीं सुलझा तो दोनों गुट कोतवाली पहुंच गए।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी युवक का सहारनपुर की युवती से 2018 में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद आग की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दहेज का सामान युवती गुट के लोग वापस ले गए थे। इस बीच दोनों में कहासुनी होती रही। युवक गुट का कहना है कि पुत्रवूध गुट के लोग आए दिन फोन पर धमकी देते हैं। परिवार की महिलाओं के फोटो एडिट कर अश्लील मैसेज भेजते है। आरोपियों के हरकतों से परिवार को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को एक बार फिर से दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। घर पर मामला नहीं सुलझा तो दोनों गुट कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें