ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। इसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और महिला चिकित्साधिकारी शामिल...

सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 30 Nov 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। इसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और महिला चिकित्साधिकारी शामिल हैं।

सिविल अस्पताल में संसाधन तो बढ़ रहे हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। यात्रा डयूटी पर गए दो डॉक्टर अब तक नहीं लौटे। उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें एक हड्डी के डॉक्टर और एक फिजिशियन है। अस्पताल में फिलहाल हडडी रोग के एक ही डॉक्टर हैं। उनके ऑपरेशन थियेटर में रहने पर ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है। सर्जन भी करीब तीन माह पहले कोर्स करने के लिए इस्तीफा देकर अस्पताल से जा चुके हैं। अस्पताल में फिजिशियन और सर्जन दोनों ही नहीं हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव भी अवकाश पर चल रहे थे। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में ज्वाइनिंग दे दी। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. लता भी अवकाश पर थीं। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि दो दोनों ने ज्वाइन कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें