युवक की मौत के मामले में चालक पर केस दर्ज

Apr 05, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

झबरेड़ा, संवाददाता। मंगलौर मार्ग पर किसान चौक के समीप एक डंपर ने बाइक सवार दो

युवक की मौत के मामले में चालक पर केस दर्ज

मंगलौर मार्ग पर किसान चौक के समीप एक डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों और एक अन्य को गुरुवार रात्रि टक्कर मार दी थी। हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के थाना देवबंद ग्राम खेड़ा मुगल निवासी जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे शहजाद के साथ मंगलौर से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। झबरेड़ा में किसान चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई थी। जबकि जावेद का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। भाई के सुपुर्द-ए-खाक और इलाज के बाद पीड़ित जावेद ने चार अप्रैल को झबरेड़ा थाने में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।