ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीविधवा से शादी करने के बाद दिया तीन तलाक

विधवा से शादी करने के बाद दिया तीन तलाक

बाद में उसे तीन तलाक देकर छोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में...

विधवा से शादी करने के बाद दिया तीन तलाक
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 05 Dec 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म किया गया। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया। लेकिन इसके बाद आरोपी के दो साथियों ने भी दुराचार किया। बाद में महिला को तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना के चलते उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके घर पर आने-जाने लगा। आरोपी ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपी ने महिला से निकाह कर लिया। आरोप है कि युवक उससे देह व्यापार कराना चाहता था। उसके दो अन्य साथी भी उसके साथ तमंचे के बल पर दुराचार करने लगे। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। बाद में पति ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी आरिफ तथा उसके दो अन्य साथियों इतियाक तथा अफरोज के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी देने, अश्लीलता, तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें