ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीस्वतन्त्रता सेनानी सुखबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

स्वतन्त्रता सेनानी सुखबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखबीर सिहं सैनी की छठी पुण्य स्मृति पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयुष्मान भव: योग संस्थान ने हवन पूजन कर स्वतन्त्रता सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। वहीं...

स्वतन्त्रता सेनानी सुखबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 08 Jan 2019 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

आयुष्मान भव: योग संस्थान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखबीर सिहं सैनी की छठी पुण्य स्मृति पर हवन पूजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, देवभूमि आदर्श सोसायटी ने जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। आदर्श नगर के एक वैंकट हॉल में आयुष्मान भव: योग संस्थान की ओर से हवन यज्ञ किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने देश के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। मुख्य वक्ता के रूप में संग्राम सेनानी भारत भूषण रहे। संस्थान के संचालक पवन देव ने कहा कि योग एक सम्पूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा है जिसे सभी को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौहान ने की। देवभूमि आदर्श सोसायटी की ओर से आदर्श नगर में वस्त्रदान शिविर लगाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष सचिन कश्यप ने कहा कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से शिविर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान देशबन्धु, रामकुमार नामदेव, मंजू देवी, अमृत कौर, पप्पु कश्यप, अजय सैनी, हरिशंकर, सुरेन्द्र रोड, अरविन्द चमौली, संजय राजोरा, अजित सिंह गोयल, बीरपाल यादव, श्यामवीर सैनी, कंवरसिंह सैनी, अभिनव सैनी, पाल्लेराम, रामकिशन, मिथलेश, रामपाल कश्यप, अरूण चमोली, संजय चौधरी, प्रदीप चौहान, राकेश यादव, अंकित सिंघल, मयंक अग्रवाल, राज कश्यप, विकास कश्यप, निखिल वर्मा, विपिन सैनी, रवि शर्मा, अजय धीमान, आशीष कश्यप, नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें