Roorki News: वृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्य

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: वृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्यवृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्यवृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्यवृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्यवृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्य

Roorki News: वृक्ष करते हैं संजीवनी का कार्य

Roorki News: नारसन। महावीर प्रसाद द्विवेदी फाउंडेशन के निर्देशन में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जामुन, आंवला, अर्जुन, चंपा एवं गुलमोहर आदि के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एकता वासुदेवा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में वृक्ष बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के विकसित दौर में हमारे जीवन को वृक्ष संजीवनी का कार्य करते हैं। इस मौके पर उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, मनोज कटारिया, जय कुमार, अजय, राजपाल धीमान, इमरान अब्दुल रहमान, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।