Roorki News: डेढ़ साल का विहान नहीं जानता पिता अब नहीं लौटेंगे
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: नीमतपुर गांव में 22 वर्षीय उदित की मौत से गांव में शोक का माहौल है। उदित के माता-पिता के लिए यह दुखद पल है, क्योंकि वह उनके इकलौते संतान थे। उदित की दो साल पहले शादी हुई थी और उनके डेढ़ वर्षीय बेटे को अभी अपनी पिता की अनुपस्थिति का एहसास नहीं है।

Roorki News: लक्सर। न्यामतपुर गांव में 22 वर्षीय उदित की मौत ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया है। मां-बाप की इकलौती संतान रहे उदित के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में हर तरफ चीख-पुकार है, जबकि गांव में भी मातम पसरा हुआ है। उदित की शादी दो वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव की स्वाति से हुई थी। उनके डेढ़ वर्षीय बेटे विहान को अभी यह भी एहसास नहीं है कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। वह कभी मां तो कभी परिजनों की गोद में खेलता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम थीं।


