जाम के कारण लक्सर में परेशान हुई पब्लिक
Feb 19, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर, संवाददाता। गुरुवार को लक्सर कस्बे में लगे जाम ने स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर तक लगा रहा। ज
कस्बे में गुरुवार को लोग जाम से हलकान रहे। सुबह से दोपहर तक नगर में जाम लगा रहा। इससे आसपास के मार्गों पर भी जाम लग गया। इस दौरान स्कूलों के बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे। बालावाली तिराहे से गुरुवार सुबह जाम लगने लगा। कुछ ही देर में लक्सर-गोवर्धनपुर, लक्सर-रायसी और लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर भी जाम लग गया। इससे तीनों दिशाओं में वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम से बचने के लिए जब वाहन चालकों ने कस्बे की तंग गलियों का रुख किया, तो वहां भी कारों के फंसने से हालात और बिगड़ गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



