गेट निर्माण से रुड़की रोडवेज पर बढ़ा जाम, यात्री परेशान

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर मुख्य गेट निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चार मई से एक गेट बंद होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बसों की आवाजाही एक ही गेट से होने से सुबह और शाम के समय हालात बिगड़ रहे हैं।

गेट निर्माण से रुड़की रोडवेज पर बढ़ा जाम, यात्री परेशान

रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर मुख्य गेट निर्माण कार्य के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। चार मई से शुरू हुए निर्माण कार्य के कारण रोडवेज का एक गेट बंद कर दिया गया है। इससे रोडवेज परिसर के बाहर दिनभर जाम लग रहा है और यात्री परेशान हो रहे हैं। बसों की आवाजाही एक ही गेट से होने के कारण सुबह और शाम के समय हालात सबसे अधिक खराब हो रहे हैं। रोडवेज के बाहर से गुजरने वाले वाहन और बसों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम का असर आसपास के बाजार और मुख्य मार्गों तक दिखाई दे रहा है।

यात्रियों को बस पकड़ने और उतरने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।