ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपेड़ का टहनी सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित

पेड़ का टहनी सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित

धनौरी में भगवानपुर हाईवे पर अचानक एक बड़े पेड़ का टहना टूटकर गिरने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जिसके चलते धनौरी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पेड़ को हटाया गया तब जाकर यातायात...

पेड़ का टहनी सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 23 Jan 2020 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

धनौरी में भगवानपुर हाईवे पर अचानक एक बड़े पेड़ का टहना टूटकर गिरने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जिसके चलते धनौरी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पेड़ को हटाया गया तब जाकर यातायात चालू हो पाया। गुरुवार को धनौरी ओबीसी बैंक तिराहे के समीप भगवानपुर हाईवे पर अचानक पेड़ की एक बड़ी सी टहनी टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उस समय वहां से गुजर रहे एक अज्ञात बाइक सवार पेड़ के नीचे दबने से बाल-बाल बचा अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। सड़क पर पेड़ गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई। जिससे धनौरी क्षेत्र में जाम की बड़ी समस्या पैदा हो गई। कई देर की मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को मार्ग से हटाया गया। तब जाकर यातायात शुरू हो पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें