ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमंगलौर में दूसरे दिन भी हुई मूसलाधार वर्षा

मंगलौर में दूसरे दिन भी हुई मूसलाधार वर्षा

क्षेत्र में दूसरे दिन भी वर्षा होती रही मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना...

मंगलौर में दूसरे दिन भी हुई मूसलाधार वर्षा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 20 Aug 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में दूसरे दिन भी वर्षा होती रही मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई जिससे कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।किसानों द्वारा वर्षा को फसल के लिए वरदान बताया जा रहा है लेकिन आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में हो रही वर्षा ने सभी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। नगर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। बुधवार को दोपहर के बाद वर्षा पर विराम लगा तो नगरपालिका ने कुछ स्थानों से पंपिंग मशीन के माध्यम से पानी निकालने का प्रयास किया। जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार की सुबह एक बार फिर वर्षा शुरू हो गई जिसके बाद हालात जस के तस हो गये। लोगों ने नगरपालिका से मांग करते हुए कहा है कि जलभराव की इस समस्या से निजात दिलाए जाने का प्रयास किया जाए ताकि आने वाले समय में लोगों को जलभराव जैसी परेशानी से न जूझना पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली का कहना है कि नगरपालिका पूरे प्रयास कर रही है कि जलभराव से लोगों को निजात दिलाई जाए लेकिन लगातार हो रही वर्षा ने सभी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है फिर भी नगरपालिका हर संभव प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें