ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जिसमें सवार कुलदीप सिंह, नीलम व मनाली निवासी राज विहार रुड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर थी। उन्हें...

सड़क दुर्घटना में तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 05 Aug 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र रायपुर के समीप सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी।

भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र के समीप एक कार अन्य वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार कुलदीप सिंह, नीलम व मनाली निवासी राज विहार रुड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर थी। उन्हें रुड़की के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी है। उप निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें