ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीविकास के लिए जीवन का अस्तित्व संकट में डाल रहे

विकास के लिए जीवन का अस्तित्व संकट में डाल रहे

पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। यह बात हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पचौरी ने चमन लाल महाविद्यालय में जंतु...

विकास के लिए जीवन का अस्तित्व संकट में डाल रहे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 05 Dec 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास की अंधी दौड़ में हमने पर्यावरण संतुलन को इस कदर बिगाड़ दिया है कि स्थिति हमारे हाथ से निकलती जा रही है। जलवायु परिवर्तन से लेकर जल संकट जैसी समस्याएं मानव के स्वार्थ और विकास की अंधी दौड़ का नतीजा है। यदि हमने समय रहते और कदम न उठाए तो पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।

यह बात हिमालयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पचौरी ने चमन लाल महाविद्यालय में जंतु विज्ञान और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर क्लाइमेट चेंज एंड वाटर सिक्योरिटी चैलेंजिज फॉर अडॉप्टिव वाटर मैनेजमेंट विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि हमें विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाना सीखना होगा। डॉ. अशोक पाणिग्रही ने पर्यावरण संरक्षण में बॉयोडायवर्सिटी के महत्त्व के बारे में बताया। गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि विकास के नाम पर हम पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संकट में डालते जा रहे हैं। बढ़ते कंक्रीट के जंगल, बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या वनों का अंधाधुंध कटान जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण कारण है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, आयोजन सचिव डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें