Roorki News: लक्सर में तीन दुकानों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी गायब

हिन्दुस्तान, रुडकी
share

Roorki News: लक्सर के मेन बाजार में रविवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के ऊपर बने जीने के रास्ते से अंदर घुसे और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। राजेंद्र कुमार सिंघल की दुकान से करीब दो लाख रुपये, ओमकार की दुकान से तीन हजार रुपये और बिजेंद्र की दुकान से नकदी व सामान चोरी होने की शिकायत है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Roorki News: लक्सर में तीन दुकानों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी गायब

Roorki News: शहर के मेन बाजार में चोरों ने रविवार रात तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकानदारों के प्रतिष्ठान खोलने पर घटना का पता चला। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली लक्सर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार, दुकानदार रात में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला कि चोर दुकानों के ऊपर बने जीने के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और चोरी कर फरार हो गए।

घटना में राजेंद्र कुमार सिंघल की दुकान से करीब दो लाख रुपये चोरी होने की बात कही गई है। वहीं, ओमकार की दुकान से लगभग तीन हजार रुपये और बिजेंद्र की दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकदी और सामान गायब होने की शिकायत दी गई है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी करने वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता भी जताई हैं। शिकायत में राजेंद्र कुमार सिंघल, ओमकार और बिजेंद्र को पीड़ित बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: लक्सर में तीन दुकानों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी गायब