शीशम का पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर के टिक्कमपुर गांव में अज्ञात चोरों ने खेत में खड़े 6 फुट गोलाई के शीशम के पेड़ को काटकर चोरी कर लिया। पेड़ की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। खेत के मालिक अलाउद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शीशम का पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

लक्सर। टिक्कमपुर गांव में खेत में खड़े शीशम के पेड़ को अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि उसके खेत में करीब 6 फुट गोलाई का शीशम का पेड़ खड़ा था, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पेड़ को काटकर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।