दो अलग-अलग खेतों से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी, केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
मंगलौर। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग गांवों में खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उन

मंगलौर। दो गांवों में चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर कीमती तेल और तांबे का सामान चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम और पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। जेई सौरभ सिंह भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने लिब्बरहेड़ी निवासी वारु सिंह के खेत में लगे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को डबल पोल से नीचे गिरा दिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर से कीमती तेल और अन्य आंतरिक कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। चोरी की दूसरी वारदात ग्राम हथियाथल में हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


