ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीघर लौट रही युवती से फोन छीना

घर लौट रही युवती से फोन छीना

ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही युवती से बदमाश ने फोन छीन लिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने परिवार संग कोतवाली पहुंचकर शिकायत...

घर लौट रही युवती से फोन छीना
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 18 Sep 2018 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही युवती से बदमाश ने फोन छीन लिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने परिवार संग कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विशाल मेगामाट के पास एक ब्यूटी पार्लर है। पार्लर में रामपुर निवासी सुलताना काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे पार्लर से घर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार युवक आया और हाथ से फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई घटना से हड़बड़ा गई। शोर मचाकर कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता फोन छीनने वाला युवक को जानती है। दोनों की सगाई हुई थी। दोनों के बीच मन मुटाव के चलते विवाद चल रहा है। दोनों के बीच समझौता हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें