ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनहीं माने हड़ताली कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप

नहीं माने हड़ताली कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप

नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों को मनाने मेयर गौरव गोयल पार्षदों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। मेयर ने शहर में फैल रही गंदगी की बात रखते हुए उनसे...

नहीं माने हड़ताली कर्मचारी, सफाई व्यवस्था ठप
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 24 Jul 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों को मनाने मेयर गौरव गोयल पार्षदों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। मेयर ने शहर में फैल रही गंदगी की बात रखते हुए उनसे हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की विनती की लेकिन कर्मचारी नहीं माने। उन्होंने अपनी संघ के प्रदेश स्तर के नेताओं से बात करने और मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य स्तरीय कार्य बहिष्कार कर एलान किया हुआ है। संघ से जुड़े रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने तभी से कार्य बहिष्कार किया हुआ है। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नगर निगम क्षेत्र में हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

मेयर गौरव गोयल नगर निगम के कुछ पार्षदों के साथ हड़ताली सफाई कर्मचारियों को मनाने पड़ाव में गैराज पर धरना स्थल पर पहुंचे। मेयर ने सफाई कर्मचारियों को कहा कि शहर में गंदगी के चलते महामारी होने का खतरा बढ़ने लगा है। राज्य सरकार उनकी मांगो पर विचार कर रही है। इसलिए हड़ताल को समाप्त कर वापस काम पर लौट जाएं। सफाई कर्मचारी नेता नरेश घोघलिया और रवि चौटाला ने मेयर की मांग को सिरे से नकार दिया। इस दौरान पार्षद नितिन त्यागी, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, पार्षद विरेंद्र गुप्ता, पार्षद धीराज, पार्षद मनोज कुमार, रमेश जोशी, संजय कश्यप, विजय रावत, अजय प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें