ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपूर्व उप प्रधान के पुत्र को दौड़ा, दौड़ाकर पीटा

पूर्व उप प्रधान के पुत्र को दौड़ा, दौड़ाकर पीटा

खड़ंजा कुतुबपुर की पूर्व उप प्रधान के बेटे को लक्सर नगर में दिनदहाड़े चार, पांच युवकों ने सरियों और बैल्टों से दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। पिटाई से घायल युवक को लक्सर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे...

पूर्व उप प्रधान के पुत्र को दौड़ा, दौड़ाकर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 17 Jan 2019 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

खड़ंजा कुतुबपुर की पूर्व उप प्रधान के बेटे को लक्सर नगर में दिनदहाड़े चार, पांच युवकों ने सरियों और बैल्टों से दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। पिटाई से घायल युवक को लक्सर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रुड़की रेफर कर दिया गया है। घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

लक्सर विकासखंड में खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी समीना बेगम गांव की उप प्रधान रही हैं। पिछले दिनों सभा सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के तहत उन्हें पद से हटा दिया था। बताया गया है कि तभी से पूर्व उप प्रधान की गांव में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार को उनका बेटा उस्मान किसी काम से लक्सर खंड विकास कार्यालय आया था। देर शाम वह जैसे ही कार्यालय से बाहर निकाला, वैसे ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार पांच युवक आए और उसकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने सरियों व बैल्ट से उस्मान को दौड़ा- दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से उस्मान के घायल होकर गिरने के बाद हमलावर भाग गए।

इसके बाद परिचितों ने घायल को लक्सर के एक अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में रुड़की के लिए रेफर कर दिया गया। उस्मान के परिजनों का आरोप है कि गांव की राजनीतिक रंजिश की वजह से ही हमले की घटना हुई है। परंतु हमलावरों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर,दारोगा लक्ष्मण जोशी का कहना है कि घटना के बारे में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें