ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की हाईवे पर वाहनों के दबाव ने लगाया जाम

रुड़की हाईवे पर वाहनों के दबाव ने लगाया जाम

रुड़की शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां रुड़की दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव जाम का कारण बना। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी...

रुड़की शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां रुड़की दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव जाम का कारण बना। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी...
1/ 2रुड़की शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां रुड़की दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव जाम का कारण बना। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी...
रुड़की शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां रुड़की दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव जाम का कारण बना। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी...
2/ 2रुड़की शहर में शुक्रवार को हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां रुड़की दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव जाम का कारण बना। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 09 Nov 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की शहर में हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। रुड़की-दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव रहा। वहीं, शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही।त्योहारी सीजन के कारण दीपावली से पहले ही रुड़की के बाजारों में वाहनों का दबाव अधिक हो गया था। इसके चलते रुड़की के सभी बाजारों में तीन दिन तक जाम लगा रहा जबकि गुरुवार को सब कुछ सामान्य हो गया था। शुक्रवार को फिर से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गयी। शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों के अतिरिक्त हाईवे मार्ग पर भी वाहनों का दबाव होने से जाम की स्थिति बन गई। रुड़की-दिल्ली हाईवे पर मलकपुर चुंगी से मोहनपुरा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों का एक घंटे तक का समय लगा। हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी। शहर के मुख्य मार्गों पर भी सुबह से ही वाहनों का जमावड़ा देखने को मिला। ईदगाह रोड पर चौपहिया वाहनों की अधिकता के चलते जाम लगा रहा जबकि मच्छी मोहल्ले चौक पर भी यह स्थिति लगातार बनी रही। बीटीगंज बाजार में भी वाहनों की अधिकता के चलते जाम लगा रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विपेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों का दबाव ज्यादा था। डबल फाटक के पास बारात की एक बस भी खराब हो गई। इससे स्थिति खराब हुई। बताया कि वाहनों को हाईवे से ही निकाला गया। शनिवार और रविवार को भी वाहनों का कुछ दबाव रहने का अनुमान है लेकिन यह शुक्रवार के मुकाबले कम रहेगा। ई-रिक्शा बाजार में लगा रही जामरुड़की पुलिस प्रशासन ने शहर के बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन बाजार में ई रिक्शा की घुसपैठ ने पुलिस प्रशासन की योजना धरी रह गई। शुक्रवार को भी मेन बाजार, अनाज मंडी, बीटीगंज बाजार में ई रिक्शा जाम के साथ ही राहगीरों की मुसीबत का कारण बने रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें