ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़की यात्रियों को बस स्टेशन पर मिलेगी विश्राम शेड की सुविधा

यात्रियों को बस स्टेशन पर मिलेगी विश्राम शेड की सुविधा

रुड़की बस स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को नई यात्री शेड की सुविधा मिलने वाली है। अब यात्रियों को बसों का इंतजार खुले आसमान के नीचे नहीं करना पड़ेगा। शेड का निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है।...

 यात्रियों को बस स्टेशन पर मिलेगी विश्राम शेड की सुविधा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 19 Jan 2018 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की बस स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को नई यात्री शेड की सुविधा मिलने वाली है। अब यात्रियों को बसों का इंतजार खुले आसमान के नीचे नहीं करना पड़ेगा। शेड का निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है। अधिकारियों को दावा है की जनवरी के अंत तक शेड बनकर तैयार हो जाएगी।

रुड़की बस स्टेशन पर रोजाना दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी के यात्री सफर करते हैं। रोजाना रुड़की डिपो की बसों से 1500 यात्री सफर करते है। वहीं अन्य डिपो की बसों का टहराव भी यहां पर होता है। डिपो में अंदर वैसे तो यात्रियों के लिए विश्राम स्थल हैं, लेकिन आधे से ज्यादा स्थान पर डिपो के कर्मचारियों के कमरे बने हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को ठंड में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। वहीं कई बार भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को परिसर में इधर-उधर टहलकर भी समय गुजारना पड़ता था। समस्या को देखते हुए अधिकारियों की ओर से एक अन्य यात्री शेड बनाने की मांग मुख्यालय भेजी गई, जिसके बाद सांसद निधि से नई यात्री शेड बनाने की मंजूरी मिल गई। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अमिता सैनी ने बताया कि सांसद निधि से यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। वाटर कूलर लगाने की मांग भी मुख्यालय को भेजी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें