ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपार्षदों ने निगम अधिकारियों की शिकायत जिलाध्यक्ष से की

पार्षदों ने निगम अधिकारियों की शिकायत जिलाध्यक्ष से की

शाम को पार्षदों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष की बैठक हुई। पार्षदों ने अफसरों की शिकायत की। जिसे जिलाध्यक्ष ने मंत्री के सामने रखने की बात कही। नगर निगम...

पार्षदों ने निगम अधिकारियों की शिकायत जिलाध्यक्ष से की
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 18 Oct 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगा पार्षदों ने बैठक की। दोपहर एक पार्षद पति ने फेसबुक लाइव के जरिए अफसरों के समय पर कार्यालय में नहीं बैठने और समस्या नहीं सुनने का आरोप लगाया। शाम को पार्षदों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष की बैठक हुई। पार्षदों ने अफसरों की शिकायत की। जिसे जिलाध्यक्ष ने मंत्री के सामने रखने की बात कही।

नगर निगम के नए बोर्ड के गठन के बाद से ही निगम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कभी मेयर-पार्षदों के बीच विवाद हो जाता है तो कभी बैठक नहीं होने के मामला उठता है। सोमवार को सोलानीपुरम की पार्षद देवकी जोशी के पति रमेश जोशी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने वहां से फेसबुक लाइव करना शुरू किया। उनका कहना था कि दोपहर बारह बजे तक भी अधिकारी कार्यालय में नहीं पहुंचे। हालांकि, जब वह लाइव कर रहे थे तब बारह नहीं बजे थे। इसके बाद शाम को पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान भी रुड़की आए थे। पार्षदों ने अधिकारियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्षदों से कहा कि वह बिंदुवार अपनी बात लिखकर पत्र दें। जिसे वह शहरी विकास मंत्री को देंगे। इस दौरान अनूप राणा, नवनीत शर्मा, सुबोध चौधरी, अंकित चौधरी, अजय प्रधान, संजीव राय आदि मौजूद रहे। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भटट का कहना है कि जब फेसबुक लाइव किया जा रहा था वह कार्यालय में थे। फेसबुक लाइव करने वाले पार्षद पति मिलने ही नहीं आए। वह शाम पौने छह बजे तक भी कार्यालय में बैठे हैं। दस से बारह बजे तक कोई न कोई अधिकारी निगम में रहता है। बारिश में प्रेमनगर मंदिर रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ था। वह सुबह भी वहां गए और शाम को भी गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें