नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

घर से नकदी और जेवर भी समेट ले गए आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

​मंगलौर। एक ग्रामीण ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी को भगाने और घर में रखे हजारों रुपये और सोने के जेवर भी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। परिजनों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। ​पीड़ित के मुताबिक, बीते दिन जब परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तभी मौका पाकर गांव का ही आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।