ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपरिवहन निगम की बेवसाइट में आई तकनीकी खराबी

परिवहन निगम की बेवसाइट में आई तकनीकी खराबी

खराबी आने से करीब एक घंटे की देरी से डिपो से निकली बसें

परिवहन निगम की बेवसाइट में आई तकनीकी खराबी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 30 May 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन निगम की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बसों को संचालन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से हुआ। यात्री अपने गंतव्य समय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं, कार्यालय से संबधित कई कार्यों को करने में परेशानी झेलनी पड़ी। इंटरनेट स्पीड धीमी गति से भी चलने से परेशानी हुई।

परिवहन निगम की बेवसाइट में सुबह करीब ग्यारह बजे तकनीकी खराबी आ गई। खराबी आने से ई-टिकटिंग मशीन से टिकट बनाने में समय लगा। अपना रूट पूरा कर डिपो आने वाली बस का कैश जमा करने के अलावा कार्यालय के अन्य कार्य दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रहे। इस दौरान डिपो से दिल्ली, देहरादून आदि रूट की बसों का संचालन करीब एक घंटे की देरी से हुआ। लेट संचालन होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचे में समय लगा। यात्री आशीष अग्रवाल, मोहित कुमार, दीक्षा शर्मा ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। लेकिन डिपो से बस का लेट संचालन होने की जानकारी मिलने पर अन्य डिपो की बस से दिल्ली जाना पड़ा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि वेबसाइट में खराबी आने से बसों का संचालन लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें