डायट में प्रतिनियुक्ति आदेश का शिक्षक संघ ने किया विरोध
रुड़की में राजकीय शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिनियुक्ति आदेश का विरोध किया है। संघ ने महानिदेशक को पत्र भेजकर आदेश को निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि डायट में प्रतिनियुक्ति का कोई नियम नहीं है और भारत सरकार की गाइडलाइन में इसका उल्लेख नहीं है।

रुड़की, संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ की जनपद शाखा ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश का कड़ा विरोध किया है। संघ ने महानिदेशक को पत्र भेजकर इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका आरोप है डायट में प्रतियुक्ति का कोई नियम ही नहीं हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को प्रेषित पत्र में जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और जिला मंत्री विवेक सैनी ने बताया है कि डायट में कुल सात विभाग हैं। प्रत्येक विभाग में प्रवक्ताओं की नियुक्ति पहले से ही निर्धारित योग्यताओं के आधार पर की गई है।उन्होंने तर्क दिया है कि भारत सरकार की गाइडलाइन में कहीं भी प्रतिनियुक्ति का उल्लेख नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


