Roorki News: शिक्षकों का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का प्रयास : त्रिवेंद्र रावत

हिन्दुस्तान, रुडकी
share

Roorki News: शिक्षक दिवस पर लक्सर कस्बे के एक बारातघर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हजारों शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सांसद ने शिक्षकों की भूमिका को समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

Roorki News: शिक्षकों का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का प्रयास : त्रिवेंद्र रावत

Roorki News: शिक्षक दिवस के अवसर पर लक्सर कस्बे के एक बारातघर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों के अनुसार समारोह में करीब एक हजार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

देश के भविष्य को मजबूत बनाने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में पूरी शिक्षा व्यवस्था और समाज का सम्मान है। कार्यक्रम संयोजक सचिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में करीब एक हजार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज अग्रवाल उर्फ सोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, मोहित कौशिक, संजय मास्टर, विवेक सैनी, सहदीप एडवोकेट, डॉ. सुमित बालियान, सनी कुमार, निखिल अग्रवाल, महेंद्र धीमान, मास्टर कुशल पाल सैनी, आलोक पवार और मास्टर नाथूराम मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: शिक्षकों का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का प्रयास : त्रिवेंद्र रावत