ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपरिवार के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी उठाएं महिलाएं

परिवार के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी उठाएं महिलाएं

धनौरी। कोटा मुरादनगर में राष्ट्रीय सेविका समिति की सावित्री शाखा पर शाखा की बहनों का एकत्रीकरण के दौरान मुख्य अतिथि समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति संघ की सहयोगी...

परिवार के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी उठाएं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 13 Oct 2017 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

धनौरी। कोटा मुरादनगर में राष्ट्रीय सेविका समिति की सावित्री शाखा पर शाखा की बहनों का एकत्रीकरण के दौरान मुख्य अतिथि समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति संघ की सहयोगी इकाई है। उन्होंने कहा कि हमें समाज को जोड़ने के लिए महिला को संस्कारित करना है। समाज को यशस्वी बनाकर प्रेम, सदभाव जोड़ने की कला, तथा संस्कृति का स्वाभिमान जगाना है। शाखा में आने से हमारा व्यक्तिगत निर्माण होता है। वहीं राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अंजना सैनी ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी के साथ साथ स्त्री के कंधों को अब राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी। इस दौरान सुमिति, करुणा, प्राची, परविंदर, काजल, पारुल,नेहा,अंजू, साक्षी, वासी, जमना, अवनी, तन्नू, आन्या, रुचि, शालू, शिप्रा, आँचल, सुरभि, निशा, कोमल, सोनिया, स्वीटी, अंजना, मनीषा, सुप्रीत, शिखा, वंदना, संगीता, सुबलेश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें